April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर के पावर हाउस में लगी भीषण आग, पूरे शहर में यहीं से होती है सप्लाई

जयपुर के पावर हाउस में लगी भीषण आग, पूरे शहर में यहीं से होती है सप्लाई

एनसीआई@जयपुर

अजमेर रोड स्थित हीरापुरा पावर हाउस में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। पावर हाउस की घास में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे ग्रिड सब स्टेशन (GSS) को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर वीकेआई, मानसरोवर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा और 22 गोदाम से दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

मौके पर सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) राजेन्द्र नागर पूरी टीम के साथ डटे हुए थे। वहीं इस नजारे को देखने के लिए आसपास की छतों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। क्षेत्रीय निवासी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोगों शाम करीब 7 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दे दी थी। जीएसएस परिसर की घास में लगी आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया। 440 केवी में आग लगने के दौरान चार कर्मचारी मौके पर थे। इनमें एसबीआई स्विच बोर्ड एटेंडेंट और गार्ड शामिल थे।

सीएफओ राजेन्द्र नागर ने बताया- आग लगभग पूरे जीएसएस में फैल चुकी थी। यहां पर कई केबल थीं। साथ ही बिजली सप्लाई भी चालू थी। इसे देखते हुए बड़ी सावधानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

आग लगने का सही कारण पता नहीं

हीरापुरा पावर हाउस से पूरे जयपुर शहर में बिजली सप्लाई की जाती है। यह 440 केवी का जीएसएस है। यहां से चम्बल पावर हाउस, नला पावर हाउस, राम मंदिर पावर हाउस, सांगानेर पावर हाउस में बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है।

आग की लपटों की चेन दिखी

जीएसएस के पास रहने वाले अजय शर्मा ने बताया कि वह घर की छत पर परिवार के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जीएसएस में आग लगी हुई देखी। धीरे-धीरे यह आग बढ़ती चली गई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। दर्जन भर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात करीब नौ बजे जाकर इस आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.