April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान में पकड़े गए 4 पाकिस्तानी जासूस, 20 से ज्यादा बार पाक जा चुका एक एजेंट, पाकिस्तानी एम्बेसी से सीधा सम्पर्क

राजस्थान में पकड़े गए 4 पाकिस्तानी जासूस, 20 से ज्यादा बार पाक जा चुका एक एजेंट, पाकिस्तानी एम्बेसी से सीधा सम्पर्क

एनसीआई@बाड़मेर

राजस्थान की इंटेलिजेंस पुलिस ने बाड़मेर से 4 लोगों को पकड़ा है, ये सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी कर रहे थे। चार पाक जासूसों को अलग-अलग जगहों से डिटेन किया गया है। इनमें से एक जासूस आईएसआई के बुलावे पर कई बार पाकिस्तान भी गया और वहां भारत की गोपनीय व सामाजिक सूचनाएं दीं। जासूस का पाकिस्तान एम्बेसी के अधिकारियों से भी सीधा सम्बन्ध सामने आ रहा है। फिलहाल एटीएस सहित सुरक्षा एजेंसियां इससे पूछताछ कर रही हैं।

खुफिया पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल रहा था कि बाड़मेर के जासूस पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रहे हैं। राजस्थान इंटेलिजेंस की सूचना पर जयपुर एसओजी की टीम ने दो दिन में अलग-अलग जगहों से 4 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद चारों को एसओजी टीम जयपुर ले गई।

20 से ज्यादा बार पाकिस्तान जा चुका

एसओजी सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम ने मंगलवार को जिले के शिव इलाके से एक संदिग्ध रतन खान (52) पुत्र जीवरे खान को पकड़ा है। यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। सीमा पार लगातार देश की गोपनीय सूचनाएं भिजवा रहा था। 20 से ज्यादा बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। इस पर एजेसियां लगातार निगाह रख रहीं थीं। जासूसी से सम्बन्धी पुख्ता इनपुट मिलने के बाद एक दिन पहले उसे पकड़ लिया गया। वह बाड़मेर में लंगो की ढाणी धारवी का रहने वाला है।

आईएसआई के लिए तैयार करता था लोग

रतन खान का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और दिल्ली में पाकिस्तानी एम्बेसी के अधिकारियों से सम्पर्क होने की बात सामने आई है। यह स्थानीय लोगों को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के लिए तैयार करता था। फिर उन्हें पाकिस्तान भी भिजवाता था। एम्बेसी से वीजा भी क्लियर करवाता था।

पासपोर्ट एजेंट है आरोपी

पकड़ा गया आरोपी रतन खान गांव में सांपों को पालने के साथ कम्बल बेचने का भी काम करता था। वहीं, बीते कुछ सालों से पासपोर्ट एजेंट का काम भी करता था। गांव वालों के अलावा अन्य लोगों के पासपोर्ट बनाता था।

तीन अन्य को भी पकड़ा गया

वहीं, पुलिस ने चौहटन इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा है। वहीं, दो अन्य संदिग्ध जासूसों को भी पकड़ा है। एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ से इस सम्बन्ध में फोन पर बात की तो उन्होंने किसी कार्रवाई से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.