April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को मिली जमानत, कल हुई थी गिरफ्तार

तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को मिली जमानत, कल हुई थी गिरफ्तार

एनसीआई@वारंगल

तेलंगाना हिंदी एसएससी पेपर लीक केस (Telangana SSC Paper Leak Case) में गिरफ्तार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गुरुवार (6 अप्रेल) को वारंगल कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें बुधवार (5 अप्रेल) को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्हें बुधवार रात 12 बजे करीब पुलिस ने हिरासत में लिया था।

बीजेपी की लीगल सेल टीम की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका पर अदालत ने संजय कुमार को 20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। उन्हें शुक्रवार (7 अप्रेल) को जेल से रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया है।

तेलंगाना में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एक प्रश्न पत्र ‘इंस्टेंट मैसेजिंग एप’ पर भेजने के मामले में पुलिस ने कुमार को मुख्य आरोपी बनाने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने संजय कुमार और दूसरे तीन आरोपियों को 19 अप्रेल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने इस दौरान आरोप लगाया था कि उन्होंने इंस्टेंट मैसेजिंग एप पर प्रश्न पत्र को भेजकर राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया था।

बीजेपी ने यह कहा

बीजेपी के प्रवक्ता एनवी सुभाष ने बंदी संजय कुमार को जमानत मिलने पर कहा कि आखिऱ में सच की जीत हई। यह बीआरएस और मुख्यमंत्री केसीआर के मुंह पर तमाचा है। सुभाष ने दावा किया कि केसीआर सरकार  संजय कुमार को जेल में रखना चाहते थी, ताकि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान इसमें शामिल ना हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.