लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जारी की यह बड़ी स्वीकृति
एनसीआई@कोटा
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों का निर्माण व विस्तार, स्कूलों में कक्षा-कक्षों तथा खेल मैदानों का विकास, इंटर लाॅकिंग व ग्रेवल सड़कों, पार्कों के विकास, पुलिया के जीर्णोद्धार, मुक्तिधाम का विकास सहित विभिन्न कार्य होंगे। स्पीकर बिरला के प्रयासों से इन कार्यों के लिए केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने संविधान की धारा 275 (1) के तहत 13.15 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसमें 6.92 करोड़ रुपए के कार्य कोटा, जबकि 6.63 करोड़ के कार्य बूंदी जिले में होंगे।
Breaking News:-
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में घर के पास ही कैंसर की निःशुल्क जांच शुरू
इसके तहत कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति के ग्राम अतरालिया में 7 लाख की लागत से कवंरधोक पार्क परिसर का विकास कार्य एवं बावडी का जीर्णोद्वार कार्य, 10 लाख की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग खरंजा व एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण, ग्राम धारूपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, ग्राम हमाउ में 5 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सडक निर्माण, ग्राम गणेशपुरा कलां से सहरावदा तक 5 लाख की लागत से ग्रेवल सड़क निर्माण, ग्राम बुधखान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख की लागत से दो कक्षा-कक्षों का निर्माण, ग्राम मायला में 15 लाख की लागत से रामगंजमंडी-सुकेत सड़क की ओर सीसी सडक का निर्माण, ग्राम चारियाखेड़ी से सम्पर्क सड़क के बीच 10 लाख की लागत से पुलिया का जीर्णोद्धार, ग्राम चोसला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से दो कक्षा-कक्ष का निर्माण, ग्राम ढाकिया में 3 लाख की लागत से सार्वजनिक नोहरे में ट्यूबवैल मय मोटर एवं पानी की टंकी का निर्माण, ग्राम ढाकिया से राजू खेड़ा तक 10 लाख की लागत से ग्रेवल सड़क का निर्माण, ग्राम राई खेड़ा में 8 लाख की लागत से श्मशान का विकास कार्य मय चारदीवारी तथा 3 लाख की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत मरम्मत, ग्राम निमाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख की लागत से 2 कक्षा-कक्षों का निर्माण एवं मरम्मत, ग्राम पीपाखेड़ी में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण विस्तार, ग्राम भगवानपुरा में 20 लाख की लागत से सार्वजनिक सामुदायिक भवन (सदभाव मंडप) का निर्माण, ग्राम मीन्या खेड़ी में 15 लाख की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, ग्राम सहरावदा में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन (सदभाव मंडप) का निर्माण, ग्राम झीलारा में 5 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण, ग्राम झिलारा में 6 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सीसी मय नाली निर्माण, ग्राम झिरी में 6 लाख की लागत से मोहनलाल जी के मकान से मेन रोड तक इंटरलॉकिंग सीसी मय नाली निर्माण, 5 लाख की लागत से मैन रोड से मंडावर वालों के मकान तक इंटरलॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण तथा 5 लाख की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत की मरम्मत, ग्राम पामाखेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से खेल मैदान विकास मय चारदीवारी, ग्राम गउपुरा में 3 लाख की लागत से पेयजल के लिए ट्यूबवैल, सिंगल फेज विद्युत मोटर, टंकी एवं पशु खेल का निर्माण, ग्राम खणी में 5 लाख की लागत से सीसी रोड मय नाली निर्माण तथा 5 लाख की लागत से सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य होंगे।
इसी प्रकार इटावा पंचायत समिति के ग्राम च्यावदा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 2 15 लाख की लागत से दो कक्षा-कक्षों का निर्माण, ग्राम बड़ोदिया में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, ग्राम राजपुरा में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, ग्राम रघुनाथपुरा में 8 लाख की लागत से श्मशान का विकास मय चारदीवारी का निर्माण, ग्राम उम्मेदपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से कक्षा-कक्ष एवं चारदीवारी का निर्माण, ग्राम बोरदा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 लाख की लागत से 3 कक्षा कक्ष का निर्माण, ग्राम करवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से खेल मैदान की चार दीवारी निर्माण, समतलीकरण एवं अन्य विकास कार्य तथा 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन की चारदीवारी का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य, ग्राम केशोपुरा में 5 लाख की लागत से गांव के मुख्य रास्ते पर सीसी सड़क का निर्माण, ग्राम किशनपुरा के मुक्तिधाम में 8 लाख की लागत से विकास कार्य मय पानी की टंकी व चारदीवारी का निर्माण, ग्राम किशनवास से नौनेरा डेम के बीच में 10 लाख की लागत से गांगी (नाले) पर पुलिया निर्माण, ग्राम शेरगंज में 8 लाख की लागत से शमशान का विकास मय चारदीवारी, ग्राम रोहिली में 8 लाख की लागत से शमशान का विकास मय चारदीवारी का निर्माण, ग्राम गंडावद में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, ग्राम कोलाना में 25 लाख की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम दुधली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से 2 कक्षा-कक्षों का निर्माण तथा 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, ग्राम झाड़ोल में 8 लाख की लागत से मुक्तिधाम विकास कार्य मय चारदीवारी, ग्राम चाणदा में 8 लाख की लागत से मुक्तिधाम विकास कार्य मय चारदीवारी, ग्राम गणेशगंज में 30 लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बरामदा मय 4 कमरों का निर्माण तथा ग्राम लक्ष्मीपुरा में 20 लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे दो कक्षा-कक्ष निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
सुल्तानपुर पंचायत समिति के ग्राम बूढ़ादीत में 30 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, 8 लाख की लागत से श्मशान विकास मय चारदीवारी तथा 10 लाख की लागत से ऐतिहासिक मेले में रंगमंच का निर्माण, ग्राम पीपल्दा के बीरम राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख की लागत से 2 कमरों का निर्माण, ग्राम आटोन में 5 लाख की लागत से श्मशान का विकास, ग्राम प्रेमपुरा एवं मेहंदी गांव के मध्य 25 लाख की लागत से खाड़ी पर पुलिया निर्माण, ग्राम दरबीजी में 3 लाख की लागत से उकल्दा रास्ते पर सड़क इन्टर लॉकिंग निर्माण, ग्राम दरबीजी में 2 लाख की लागत से इन्टरलॉकिंग निर्माण तथा ग्राम चांडहेडी में पानी की टंकी से हनुमान जी के मंदिर की ओर 5 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
इसी प्रकार बूंदी जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
