April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में घर के पास ही कैंसर की निःशुल्क जांच शुरू

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में घर के पास ही कैंसर की निःशुल्क जांच शुरू

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी-सीएचसी पर जाएगी विशेष एम्बुलेंस

एनसीआई@कोटा

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार से घर के निकट कैंसर की निःशुल्क जांच सुविधा की शुरुआत हुई। जयपुर के भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र तथा कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में कोटा के खेड़ा रसूलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुए शिविर से इसका शुभारम्भ हुआ।

Breaking News:-

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जारी की यह बड़ी स्वीकृति

कोरोना के बाद से ही स्पीकर बिरला का प्रयास रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए उनके ‘हर परिवार स्वस्थ-हर गांव स्वस्थ’ के मिशन के तहत प्रत्येक गांव में हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा की विशेष एम्बुलेंस जा रही हैं। इन एम्बुलेंस में विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श के बाद जांच और दवाओं की निःशुल्क सुविधा मिलती है।

इस एम्बुलेंस के फेरों के दौरान सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंसर रोग के मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें चिंताजनक यह है कि इन मरीजों को इस रोग से ग्रस्त होने की जानकारी भी नहीं होती। ऐसे में जब स्थिति बिगड़ने पर वे शहरी अस्पताल में पहुंचते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

इसी स्थिति को देखते हुए स्पीकर बिरला की पहल पर भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ने यह निःशुल्क सेवा प्रारम्भ की है। इसके तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर मैमोग्राफी (स्तन की जांच), पेप स्मीयर (गर्भाश्य की जांच), सीए-125 (ओवरी की जांच), पीएसए (प्रोस्टेट की जांच), एक्सरे (फेफड़ों की जांच) तथा अन्य रक्त परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.