April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी के वोटर्स और समर्थकों को राक्षस बताते हुए दिया श्राप, वीडियो वायरल

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी के वोटर्स और समर्थकों को राक्षस बताते हुए दिया श्राप, वीडियो वायरल

एनसीआई@नई दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज होने लगी लगी है। इसी के साथ नेताओं के बयान तीखे, बोल बेकाबू हो रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भाजपा के वोटर्स और समर्थकों को राक्षस बताने के साथ इन्हें श्राप देते भी नजर आ रहे हैं।

यहां पर बहक गए सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने रविवार, 13 अगस्त को हरियाणा के कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ राक्षस हो तुम लोग।भारतीय जनता पार्टी को जो वोट देता है और जो भाजपा का समर्थक है, वह राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं आज महाभारत की इस धरती से उन्हें श्राप देता हूं।” सुरजेवाला के इस बयान पर एक तरफ राजनीति तेज होने के साथ सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

संबित पात्रा ने दिया यह जवाब

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद सुरजेवाला का वीडियो शेयर कर कहा, ‘बार-बार शहजादे को लॉन्च करने में असफल कांग्रेस पार्टी अब जनता-जनार्दन को ही गाली देने लगी। एक तरफ 140 करोड़ देशवासियों के प्रधान सेवक मोदी जी हैं, जिनके लिए जनता ही जनार्दन का स्वरूप है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जिसके लिए जनता राक्षस का रूप है। देश की जनता इस फर्क़ को बखूबी समझती है और देश की जनता खुद इनके नफरत की मेगा शॉपिंग मॉल पर ताला लगाने का काम करेगी।’

हरियाणा के भाजपा प्रभारी बिप्लब देव ने कहा, ‘भाजपा के लिए जनता जनार्दन है। कांग्रेस के लिए जनता राक्षस बन जाती है, अगर उन्हें वोट नहीं दें। ऐसे अहंकार को कुरुक्षेत्र ने महाभारत में भी हराया था, अगले चुनाव में भी हराएगी।’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़़ ने लिखा, ‘शायद भगवान ने रणदीप सुरजेवाला जी की मति (बुद्धि ) हर ली है। संगत का असर सब पर होता है- इन्हें तो पूरा ही हो गया। शायद अनादरण शब्दों का इस्तेमाल जनता को बता दिया है कि हम अब शब्दों की मर्यादाएं खो चुके हैं, हम पर भरोसा नहीं करना।’

एक यूजर रवि भदौरिया ने लिखा, ‘ये कांग्रेसियों को भाजपा से नफरत है मान लिया, लेकिन आम जनता जिसने देश की सरकार चुनी, उन्हें गालियां देना कहां तक उचित है?’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अभी तो श्राप दे रहे हैं, वोटरों को राक्षस कह रहे हैं और बाद में EVM हैक होने का रोना रोएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.