April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हुए हादसे के मामले में राज्य सरकार ने मानी सुरक्षा में चूक, अजमेर सम्भागीय आयुक्त ने किया मौका मुआयना

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हुए हादसे के मामले में राज्य सरकार ने मानी सुरक्षा में चूक,  अजमेर सम्भागीय आयुक्त ने किया मौका मुआयना

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के गृह विभाग ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक होने की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि अजमेर सम्भागीय आयुक्त सीआर मीणा से 2 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दूसरी ओर अजमेर डिस्कॉम (बिजली विभाग) के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने टीम गठित कर दी है। बुधवार को टीम ने मौका मुआयना किया है।

सभास्थल की ओर जाते समय हुआ था हादसा

7 नवम्बर की शाम करीब 4.20 बजे परबतसर के बिडियाद गांव से चौपाल कर गृह मंत्री रथ पर सवार होकर आगे के लिए रवाना हुए थे। उन्हें परबतसर के गणेश मंदिर स्थित सभा स्थल तक जाना था। वहां से करीब एक किमी आगे आकर डकोली के बास मोहल्ले में रथ का ऊपरी हिस्सा बिजली लाइन से टकरा गया। इससे तेज स्पार्किंग हुई और गृहमंत्री का रथ ऊपर से गुजर रही बिजली की एलटी लाइन को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया। इससे हादसा तो टल गया मगर अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आ गया।

गृह विभाग हुआ एक्टिव

केंद्रीय गृहमंत्री के साथ हुई इस घटना के मामले में गृह विभाग एक्टिव हो गया। गृह विभाग ने इस घटना को सुरक्षा में चूक माना है। 7 नवम्बर को ही संयुक्त शासन सचिव (गृह विभाग ) सीमा कुमार ने अजमेर के संभागीय आयुक्त सीआर मीणा को पत्र लिखा। मीणा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 2 दिन में 3 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। उधर, अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने भी विभागीय जांच शुरू कर दी है।

दोषी पर होगी कार्रवाई

अजमेर के सम्भागीय आयुक्त सीआर मीणा ने कहा- जांच जारी है। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग को सौंप दी जाएगी। अजमेर डिस्कॉम एमडी एनएस निर्वाण ने कहा कि मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी बुधवार को मौके पर गए थे। टीम में मुख्य अभियंता मुकेश बाल्दी, डीडवाना एसई, एक्सईएन और परबतसर (नागौर) एईएन शामिल हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.