राजस्थान के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता पुर्तगाल में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता को 13 से 16 नवम्बर 2023 तक लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित होने वाली 19 वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और चुनावी पुरस्कार समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।
डॉ. गुप्ता इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं को स्पष्ट करने के उद्देश्य से ‘चुनावी नियमों और प्रक्रियाओं के सरलीकरण’ विषय पर सम्बोधित करेंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष ऑगस्टो सेंटोस सिल्वा करेंगे। इसमें दुनियाभर के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी है।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मधुकर गुप्ता का निमंत्रण चुनावी परिदृश्य में उनकी विशेषज्ञता और महत्त्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। यह कॉन्फ्रेंस वैश्विक चुनावी नेताओं के बीच व्यापक चर्चा और अमूल्य विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी।
