April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : बूंदी जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में, 11 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए  

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : बूंदी जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में, 11 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए  

एनसीआई@बूंदी

विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत गुरुवार को नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। नाम वापसी के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इस क्रम में बूंदी विधानसभा सीट के लिए 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अशोक डोगरा, आम आदमी पार्टी के किशनलाल, बहुजन समाज पार्टी की सीता मीणा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा, अभिनव लोकतंत्र पार्टी के राकेश गोस्वामी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से लक्ष्मण लाल, निर्दलीय गिर्राज शर्मा, निर्दलीय प्रकाशचंद बंजारा, निर्दलीय रहीमुद्दीन, निर्दलीय राधेश्याम, निर्दलीय रूपेश शर्मा व निर्दलीय सोनल मोरालिया चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार हिंडोली विधानसभा सीट से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से अशोक चांदना, भारतीय जनता पार्टी से प्रभुलाल सैनी, बहुजन समाज पार्टी के सत्यनारायण रैगर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के रामलखन, निर्दलीय उदयलाल गुर्जर व निर्दलीय रामप्रसाद शामिल हैं।
वहीं, केशवरायपाटन विधानसभा सीट के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रकांता मेघवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के चुन्नीलाल सीएल प्रेमी बैरवा, बहुजन समाज पार्टी के रामस्वरूप, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कैलाश वर्मा, निर्दलीय मनमोहन बैरवा, निर्दलीय राकेश बोयत, निर्दलीय राजेश कुमार व निर्दलीय सोराज सिंह शामिल हैं।

11 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए

विधानसभा चुनाव 2023 के तहत गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। जिला निर्वाचन अनुभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बूंदी में निर्दलीय अर्जुन, निर्दलीय शैलेश करवा, निर्दलीय बाबू लाल, निर्दलीय शिव प्रसाद मीणा व निर्दलीय महेश कुमार जिंदल ने नाम वापस लिए।
वहीं, केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय शंकर, निर्दलीय देव किशन मेघवाल, निर्दलीय डॉ. चन्द्रशेखर व निर्दलीय ब्रजमोहन मैदान से हट गए।
इधर, हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय नूर मोहम्मद व निर्दलीय मुनेशी ने नामांकन वापस ले लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.