April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 15 दिसम्बर को भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, शामिल होंगे पीएम मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

राजस्थान: 15 दिसम्बर को भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, शामिल होंगे पीएम मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 15 दिसम्बर को अल्बर्ट हॉल में होगा।

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम का दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 15 दिसम्बर को अल्बर्ट हॉल में होगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12.45 पर जयपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी जयपुर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आएंगे। ये चारों वरिष्ठ नेता 15 दिसम्बर को 10 से 11 बजे के बीच जयपुर आने वाले हैं। वहीं, समारोह के बाद दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सभी नेता जयपुर से रवाना हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कि पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा 15 दिसम्बर को दोपहर  प्रदेश के 16 वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इसी के साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा केबिनेट मंत्री (डिप्टी सीएम) भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। भजन लाल सांगानेर से विधायक बने हैं।

बड़ी बात यह है कि कल यानी 15 दिसम्बर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। राजस्थान में यह पहली बार है कि कोई मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गजों के साथ प्रमुख साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है।

भजन लाल की सरकार में वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि भजनलाल शर्मा 35 साल से राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है. उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.