April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कॉलेज की समस्याओं पर ज्ञापन देने गए एबीवीपी कार्यकर्ता, प्राचार्य नहीं मिले तो कक्ष पर लगा दिया ताला, एक घंटे दिया धरना

कॉलेज की समस्याओं पर ज्ञापन देने गए एबीवीपी कार्यकर्ता, प्राचार्य नहीं मिले तो कक्ष पर लगा दिया ताला, एक घंटे दिया धरना

एनसीआई@कोटा

राजकीय कला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य के चेम्बर में नहीं मिलने पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष कुश कुमार पटोना की अगुवाई में उनके कक्ष पर ताला लगा दिया। इसके बाद कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस के आने पर भी प्रदर्शनकारी छात्र वहां से नहीं उठे। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य ने 5 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवि गुर्जर ने कहा कि अभी तक कॉलेज केम्पस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। वाटर कूलर की भी व्यवस्था नहीं है। टॉयलेट की हालत ऐसी है कि वहां कोई जा नहीं सकता। छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कॉलेज के प्राचार्य 20 दिन से छुट्टी पर हैं। कॉलेज में इंटर्नशिप एग्जाम चल रहे है। ऐसे में छात्रों को अगर कोई परेशानी होती है तो, उनकी बात सुनने वाला नहीं है। मजबूरन आज प्रदर्शन करना पड़ा। प्राचार्य अपने चेम्बर में नही मिले। चेम्बर में बैठे सभी लेक्चरर को बाहर निकाल कर उसे बाहर से बंद कर धरने पर बैठना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.