April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जम्मू कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद, तीन घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद, तीन घायल

एनसीआई@श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए, वहीं तीन अन्य घायल हैं। आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 20 दिसम्बर की रात से राजौरी के थानामंडी में ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज 21 दिसम्बर को दिन के पौने चार बजे करीब इस ऑपरेशन साइट पर सेना के दो वाहन पहुंचे, जिन पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी‌। इसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल बताए गए हैं। फिलहाल सेना का  ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.