April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जेसीआई इंडिया सीनियर मेम्बर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित, कोटा के रवि अग्रवाल बने सर्वश्रेष्ठ नेशनल डायरेक्टर

जेसीआई इंडिया सीनियर मेम्बर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित, कोटा के रवि अग्रवाल बने सर्वश्रेष्ठ नेशनल डायरेक्टर

एनसीआई@कोटा

जेसीआई इंडिया सीनियर मेम्बर एसोसिएशन का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत से सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन में सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर मेम्बर एसोसिएशन जेएफएस प्रमोद कुमार द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से पेश किया गया।

वार्षिक रिपोर्ट में नेशनल डायरेक्टर कल्चरल एंड ट्रेवलिंग जेसीआई इंडिया सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के जेएफएस रवि अग्रवाल के द्वारा वर्ष पर्यंत संस्था की प्रगति और उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी सराहना की और सर्वश्रेष्ठ नेशनल डायरेक्टर के रूप में पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
उन्होने बताया कि रवि अग्रवाल ने जोन—22 के द्वारा अंतर राज्य कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के जोन 8 और 13 के द्वारा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी टूर एवं जोन 10 के द्वारा म्हारा हरियाणा कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की गई। पहली बार राष्ट्रीय स्तर का सिंगिंग कॉम्पिटीशन ‘सुरो का सरताज’ रवि अग्रवाल के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने सीनियर मेम्बर एसोसिएशन में पूरे भारत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया एवं संस्था को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

इस राष्ट्रीय समारोह में जोन 5 राजस्थान से जोन चेयरमैन मीता अग्रवाल, इलक्टेड  जोन चेयरमैन मनीष चांडक, गौरव माहेश्वरी, योगेश चांडक, अनीश माहेश्वरी, अंशु सराफ, श्वेता महेश्वरी, अनिल इनानी, रोहिणी कोहली, सुनील जालान, भारत अग्रवाल, रजत आर्य, उषा राठौर आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.