April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सुरक्षा खतरे में: दो कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं मिले, सात दिन का दिया नोटिस

सुरक्षा खतरे में: दो कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं मिले, सात दिन का दिया नोटिस

एनसीआई@कोटा

कोटा में दो कोचिंग संस्थानों में शनिवार को अग्निशमन विभाग दक्षिण की टीम ने आग से बचाव के बंदोबस्त का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही कोचिंग संस्थानों एन एकेडमी और फिजिक्स वाला में अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद झालावाड़ रोड स्थित इन दोनों कोचिंग संस्थानों को सात दिन का नोटिस दिया गया है। इस अवधि में कमियों की पूर्ति नहीं करने पर इन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शनिवार को झालावाड़ रोड स्थित दो कोचिंग संस्थानों में जांच की गई। दोनों ही मेडिकल और नीट की तैयारी करवाने वाले कोचिंग संस्थान हैं। इन कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। दोनों कोचिंग संस्थानों को पहले भी अग्निशमन प्रावधानों को लेकर डायरेक्शन दिए गए थे, लेकिन इनकी तरफ से उनकी पालना नहीं की गई। शनिवार को इसी के फॉलोअप में औचक निरीक्षण किया गया, लेकिन स्थितियां पुरानी जैसी ही मिली। इसके बाद इन दोनों ही कोचिंग संस्थानों को सात दिन का नोटिस जारी किया गया है। इसमें इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सात दिन के अंदर व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाए, नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चूंकि यह कॉमर्शियल बिल्डिंग है, ऐसे में इन्हें सीज भी किया जा सकता है। राकेश व्यास ने बताया कि दोनों ही कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव को लेकर या अग्निशमन उपकरणों को उपयोग में लेने वाले ट्रेंड लोग भी नहीं मिले। इन कोचिंग संस्थानों को पहले भी एडिशनल फायर इक्विपमेंट रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि कोचिंग संस्थानों में फायर फाइटर सिस्टम मिले और चालू हालत में भी थे, लेकिन जो पहले चैकिंग के दौरान इन्हें अतिरिक्त प्रावधान के लिए कहा गया था वह नहीं किए गए। ऐसे में सात दिन का नोटिस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.