April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सनातन और बीजेपी के सम्बन्ध पर प्रशांत किशोर ने समझाई यह बड़ी बात, कहा- भ्रम में ना रहें

सनातन और बीजेपी के सम्बन्ध पर प्रशांत किशोर ने समझाई यह बड़ी बात, कहा- भ्रम में ना रहें

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच विख्यात चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिन्दू वोटरों से भाजपा के कनेक्शन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सारे हिन्दू वोटर भाजपा को वोट नहीं करते हैं। उन्होंने इसके लिए बिहार का आंकड़ा भी सामने रखा है।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

सोशल मीडिया पर विख्यात चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह हिन्दू और सनातन वोटरों को लेकर लोगों का भ्रम दूर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने, इस वीडियो में बताया है कि सभी हिन्दू वोटर भाजपा को वोट नहीं डालते हैं। वह कह रहे हैं कि सनातन को मानने वाले सभी लोग भाजपा के पक्ष में नहीं हैं।

प्रशांत किशोर ने इसके लिए बिहार का उदाहरण देकर आंकड़े भी सामने रखे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 80 प्रतिशत हिन्दू और सभी सनातन को मानने वाले लोग भाजपा को ही वोट दे रहे हैं तब तो 80 प्रतिशत वोट भाजपा को आना चाहिए। फिर बिहार में बुरा हाल क्यों हुआ? 80 नहीं तो 70 या 60 फीसदी तक तो आना ही चाहिए था, लेकिन 38 फीसदी ही कैसे आया और बिहार के लिए मैं आंकड़ा दे देता हूं। बिहार में भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में केवल 19.6 फीसदी हिन्दू मतदाताओं का वोट मिला, जबकि यहां 42 फीसदी हिन्दू वोटर हैं।

भाजपा को 20 फीसदी से भी कम हिन्दुओं का वोट आया और आप लोग कह रहे हैं कि सभी सनातन को मानने वाले लोग भाजपा को ही वोट दे देते हैं। बिहार में तो 42 फीसदी हिन्दू है, लेकिन आधा हिन्दू ने भी वोट नहीं दिया। आप हमको समझा दीजिए।

मुसलमानों को भी समझाई हकीकत

प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से कहा कि आपकी ये दुर्दशा इसलिए नहीं है कि भाजपा आपको परेशान कर रही है या लालू और कांग्रेस ने ठग लिया। आपकी यह हालत आपकी गलती की वजह से है। आपकी कौम में कई लोग पैगम्बर साहेब की बातों को नहीं मान रहे हैं। उनके बताए रास्ते पर नहीं चल रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अभी भी अपने रहनुमाओं को नहीं पहचान रहे हैं। वह अभी भी कभी कांग्रेस नहीं तो लालू के सहारे रह रहे हैं। आप लोगों को अपने रहनुमाओं को पहचानना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.