April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में खाद्य विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद कमरे में मिला नकली घी बनाने का सामान, 41 पीपे तेल और 3 क्विंटल घी बरामद

बूंदी में खाद्य विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद कमरे में मिला नकली घी बनाने का  सामान, 41 पीपे तेल और 3 क्विंटल घी बरामद

एनसीआई@बूंदी

शहर के निकटवर्ती रामगंज बालाजी इलाके में एक मकान में नकली घी बनाने का सामान मिलने से यहां सनसनी फैल गई। यहां केमिकल सहित दो से तीन क्विंटल घी और 41 पीपे अलग-अलग ब्रांड का तेल बरामद हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मौके पर इन सामानों का कोई मालिक नहीं मिला।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजी राम कुम्भकार ने बताया कि रामगंज बालाजी इलाके के एक मकान पर खाद्य पदार्थ बनाने की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके चलते सोमवार को पुलिस के साथ विभाग की टीम ने दबिश दी तो मकान पर ताला लगा मिला। सरपंच रामलाल सैनी और वार्ड पंच भोजराज की मौजूदगी में ताला तोड़कर तलाशी ली गई। इस पर मकान के अंदर घी बनाने का सामान मिला। इसमें 30 पीपे वनस्पति तेल और 11 पीपे सोयाबीन का तेल शामिल है। इसके अलावा मौके से करीब 2 से 3 क्विंटल घी जैसा पदार्थ मिला है। इस दौरान कुछ केमिकल भी मिला है, जिसका सम्भवतया नकली घी बनाने में उपयोग किया जाता होगा।

रात में आते और सुबह जल्दी चले जाते

खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस मकान में नकली खाद्य पदार्थ बनाने का गौरखधंधा चल रहा था, वहां दबिश के दौरान कोई नहीं मिला। पूछताछ में सामने आया है कि कुछ लोग रात में आते थे और सुबह जल्दी निकल जाते थे। ऐसी जानकारी आ रही है कि ये लोग उत्तर प्रदेश के किसी शहर के निवासी हैं।

मौके पर एक पेम्फलेट मिला है। इसमें डेयरी प्रोडक्ट और घी उपलब्ध करवाने का प्रचार छपा हुआ है। इसमें घी के साथ कई तरह के खाद्य पदार्थ फ्री देने की बात लिखी है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इन सामानों के मालिक की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.