April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रिवर फ्रंट पर चम्बल माता की आरती बंद करने का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा-भाजपा काम अटका रही, पर्यटकों को होगी निराशा

रिवर फ्रंट पर चम्बल माता की आरती बंद करने का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा-भाजपा काम अटका रही, पर्यटकों को होगी निराशा

एनसीआई@कोटा

रिवर फ्रंट पर चम्बल माता की आरती सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद करने और बचे हुए कामों को अटकाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्टर को ज्ञापन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने पहले रिवर फ्रंट को बदनाम करने की कोशिश की और रोडे अटकाए।

अब रिवर फ्रंट पर कार्निवाल परेड, चम्बल माता की आरती और घाटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बंद करने के अलावा बचे हुए कामों को अटकाने का प्रयास किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि रिवर फ्रंट कोटा की शान और पहचान है। एनजीटी से क्लीन चिट मिलने से फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भी सैकड़ों लोगों को यहां आना-जाना रहेगा। रिवर फ्रंट पर कार्निवाल परेड, चम्बल माता की आरती और घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को बंद नहीं किया जाए। जो भी कार्य बचे हुए है,उन्हें भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

नगर विकास न्यास की ओर से इन कार्यक्रमों को बंद किया गया तो देशी-विदेशी पर्यटकों को निराशा हाथ लगेगी। कोटा में पर्यटकों का आना बंद हो जाएगा, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.