April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, मां के मना करने पर भी ले गया था टेंट वाला, लोहे का पाइप हटाते समय हुआ हादसा

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, मां के मना करने पर भी ले गया था टेंट वाला, लोहे का पाइप हटाते समय हुआ हादसा

एनसीआई@बूंदी

जिले के जजावर गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के समय यह बालक टेंट के पाइप हटा रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इससे किशोर लोहे के पाइप से चिपक गया। इस किशोर की मां के मना करने पर भी टेंट वाला इसे काम करवाने के लिए ले गया था।

नैनवां एसएचओ मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि जजावर मैन रोड पर माताजी के स्थान पर टेंट का सामान और पाइप हटाते समय भवानी शंकर पुत्र रामनाथ रैगर निवासी जजावर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रथमदृष्टया टेंट के पाइप में कहीं बिजली का तार टच हो जाने से करंट आने की आशंका जताई गई है। इस हादसे की खबर से किशोर के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों ने टेंट संचालक के खिलाफ भारी आक्रोश जताया।आसूचना अधिकारी जगदीश जाट, एसआई शंकर लाल व शिवराम ने इन्हें समझा कर शव का पोस्टमार्टम करवा इन्हें सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 ए के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सावधानी रखता तो नहीं होता हादसा

मृतक किशोर के पिता रामनाथ रैगर ने बताया कि वह सुबह किसी काम से बाछोला चला गया था। बाद में पता लगा कि उसके बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घर आया तो पता लगा कि पीछे से राजू पंडित घर पर आया था और मेरे पुत्र को टेंट का काम कराने के लिए लेकर गया था। मेरी पत्नी ने राजू पंडित को काफी मना किया था, मगर वह नहीं माना। हादसे के बाद टेंट वाला मौके से फरार हो गया। पिता का आरोप है कि अगर टेंट वाला थोड़ी बहुत सावधानी रखता तो यह हादसा नहीं होता, मेरे बेटे की मौत नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.