April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पेट दर्द की शिकायत पर 16 वर्षीय बेटी को ले गए अस्पताल, वहां नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पिता ने कहा-प्रेग्नेंट होने का अंदेशा नहीं था, पुलिस लेगी बयान

पेट दर्द की शिकायत पर 16 वर्षीय बेटी को ले गए अस्पताल, वहां नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पिता ने कहा-प्रेग्नेंट होने का अंदेशा नहीं था, पुलिस लेगी बयान

एनसीआई@अजमेर

किशनगढ़ के अरांई थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 16 वर्षीय लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। दरअसल, सुबह करीब 10 बजे बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि लड़की को लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) हो रहा है। इसके बाद लड़की की डिलेवरी करवाई गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद किशनगढ़ राजकीय अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को नाबालिग की डिलेवरी की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे अरांई एसएचओ राम स्वरूप चौधरी ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि बेटी प्रेग्नेंट हैं। लड़की ने भी उसके साथ हुई किसी घटना का जिक्र कभी नहीं किया। लड़की के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी स्वास्थ्य कारणों की वजह से लड़की से बयान नहीं लिए गए हैं। बयान लेने के बाद उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पहले सीएचसी ले गए थे, दर्द की दवा देकर वापस भेज दिया

पहले सोमवार सुबह 5 बजे‌ करीब इस नाबालिग ने अपने माता-पिता से पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद माता-पिता उसे 3 किलोमीटर दूर भामोलाव के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद उसे इंजेक्शन के साथ कुछ दवाएं लिख दीं। यह दवा लेने के बाद भी नाबालिग पेट दर्द की शिकायत करती रही। इस पर माता-पिता उसे किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण जिला अस्पताल ले गए। यहां गायनिक यूनिट में डॉ. पूनम ने उसे भर्ती कर जांचें कीं। इससे उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। इसके बाद डॉक्टर और उनकी टीम ने सामान्य डिलीवरी करवाई। लड़की को एक स्वस्थ बेटी पैदा हुई है। लड़की और उसकी बच्ची किशनगढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों स्वस्थ हैं।

पिता ने कहा- हमें पता नहीं था बच्ची प्रेग्नेंट है

पिता का कहना है कि हमें बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि बच्ची प्रेग्नेंट है। वो लोग गांव में मजदूरी करते हैं। पिछले कुछ दिन से बच्ची के शारीरिक बदलाव को हमने बढ़ती उम्र की वजह से हो रहा समझा था। फिलहाल पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.