April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि,‌ राज्य का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बना

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि,‌ राज्य का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बना

एनसीआई@कोटा

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में वर्चुअली किया गया।

विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने इस सम्बन्ध में बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक आस्था के विकास एवं संवैधानिक आदर्शों से जुड़ाव के उद्देश्य से राजभवन की ओर से प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना के निर्देश दिए गए थे।

इस पर कुलपति प्रो. एसके सिंह के प्रयासों से कम समय में ही आरटीयू में संविधान पार्क का निर्माण करवाया गया। इससे संविधान पार्क की स्थापना करने वाली यूनिवर्सिटीज में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बन गया है। आरटीयू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का करीब 500 से अधिक छात्रों, शिक्षक व कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण देखा।

संविधान पार्क में संविधान स्तम्भ स्थापित किया गया है। इसमें राष्ट्र की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों को उकेरा गया है। स्तम्भ के आधार पर संविधान के 22 भागों की पट्टिका दर्शाई गई है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। लगभग 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में संविधान पार्क विकसित किया गया है। संविधान स्तम्भ 75 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसे विकसित करने में 3.72 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.