राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाया, मुख्यमंत्री शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान के हर जिले में अब पेट्रोल और डीजल के दाम एक समान होंगे। पेट्रोल और डीजल के वेट में 2% की कमी कर दी गई है। राज्य कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
सीएम शर्मा ने बताया कि इस निर्णय के अनुसार 15 मार्च, शुक्रवार की सुबह 6 बजे से पेट्रोल की कीमत में 1.40 रुपए से लेकर 5.30 रुपए तक की कमी हो जाएगी। वहीं डीजल के दाम 1.34 रुपए से 4.85 रुपए तक कम हो जाएंगे।
इसी क्रम में उन्होंने एक बड़ी जानकारी और दी कि राज्य कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस प्रकार इसमें 4% की बढ़ोतरी हुई है।
इसी के साथ सीएम शर्मा ने कई और बड़े फैसलों की भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इसका अपडेट इस खबर में लगातार दिया जाता रहेगा।
