April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आखिरकार राजस्थान में कांग्रेस ने दे ही दिया ब्राह्मण को टिकट, मगर अल्पसंख्यक चेहरे का अभी भी इंतजार

आखिरकार राजस्थान में कांग्रेस ने दे ही दिया ब्राह्मण को टिकट, मगर अल्पसंख्यक चेहरे का अभी भी इंतजार

एनसीआई@जयपुर

राज्य में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से किसी अल्पसंख्यक और ब्राह्मण को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने का मसला काफी चर्चा में रहा। इस पर डैमेज कंट्रोल करने के लिए पार्टी ने शुक्रवार रात एक बदलाव तो कर ही दिया है।

इस बदलाव के तहत अब कांग्रेस ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर ब्राह्मण चेहरे के रूप में सीपी जोशी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं भीलवाड़ा सीट पर पहले उम्मीदवार बनाए गए दामोदर गुर्जर को अब राजसमंद में उम्मीदवार बनाया गया है। राजसमंद सीट से पहले सुदर्शन रावत को टिकट दिया गया था, मगर उन्होंने चुनाव लड़ने से असमर्थता जाता दी थी। इसके बाद यह बदलाव किया गया। मगर अभी तक किसी भी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.