April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एक किलो सोना ऐसे छिपाकर ला रही थी एयर होस्टेस, सुरक्षा अधिकारियों ने तलाशी ली तो रह गए हैरान

एक किलो सोना ऐसे छिपाकर ला रही थी एयर होस्टेस, सुरक्षा अधिकारियों ने तलाशी ली तो रह गए हैरान

डीआरआई कोचीन की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एयर होस्टेस को पकड़ा गया। पकड़ी गई एयर होस्टेस सुरभि खातून कोलकाता की रहने वाली है।वह मस्कट से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी फ्लाइट में क्रू मेम्बर थी।

एनसीआई@कन्नूर(केरल)

केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस (Cabin Crew) के पास से लगभग एक किलो सोना बरामद किया गया है। इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से अपने प्राइवेट पार्ट (Rectum) में छिपाकर ला रही थी। इस सोने को उसने पुरुष गुप्तांग का रूप दे रखा था।

कहा जा रहा है कि सुरभि खातून पहले भी इस तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। एयर होस्टेस की पहचान कोलकाता निवासी सुरभि खातून के रूप में हुई है। इससे करीब 960 ग्राम सोना जब्त किया गय। सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने जब्त कर लिया है। आरोपी खातून को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

सुरक्षा अधिकारी भी हैरान

सुरभि मस्कट से कन्नूर में उतरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की केबिन क्रू मेंबर्स थी। रिपोर्ट के मुताबिक, खातून ने पहले भी कई बार सोने की तस्करी की है।

खुफिया जानकारी की बुनियाद पर डीआरआई कन्नूर की टीम ने एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया। सोने को जिस आकार में बनाकर प्राइवेट पार्ट में रखा गया था, उससे एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी हैरान हैं।‌ खुलासा हुआ कि पुरुष गुप्तांग की शक्ल में सोने को उस एयर होस्टेस ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल रखा था।

भारत में इस तरह का पहला मामला

सूत्रों का दावा है कि भारत में यह पहला मामला है, जब एयरलाइन चालक दल का कोई सदस्य अपने प्राइवेट पार्ट में इस तरह सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.