April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जोरदार ढंग से की खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह की पैरवी, बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

लोकसभा में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जोरदार ढंग से की खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह की पैरवी, बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

एनसीआई@नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को लोकसभा में अन्य बातों के साथ कहा कि एक निर्वाचित सांसद को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में रखा जाना ‘अघोषित आपातकाल’ है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि चन्नी जेल में बंद चरमपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह का जिक्र कर रहे थे। इससे साबित होता है कि कांग्रेस खालिस्तानियों के साथ है। वहीं, कांग्रेस ने इस बयान पर चुप्पी साध ली है। ‌ राहुल गांधी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने लगाया यह आरोप

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अभी सांसद चन्नी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग 1975 के आपातकाल की बात करते हैं, लेकिन इस समय देश में ‘आर्थिक आपातकाल’ और ‘अघोषित आपातकाल’ लगा है। हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में उन्होंने कहा, ‘‘यह आपातकाल ही है कि पंजाब में 20 लाख मतदाताओं द्वारा निर्वाचित एक संसद सदस्य ( खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध रखा गया है। इससे वह यहां अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख सकते। यह भी आपातकाल है।

बीजेपी ने साधा चन्नी पर निशाना

चन्नी ने हालांकि इस अपने इस वक्तव्य में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन जो संकेत दिए वह साफतौर पर अमृतपाल सिंह के लिए ही थे। इस पर भाजपा नेताओं ने भी दावा किया कि कांग्रेस सांसद चन्नी, खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए अमृतपाल सिंह का जिक्र कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद के अंदर दिए गए कांग्रेस सांसद चन्नी के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले खालिस्तानियों को आज चन्नी से खुला समर्थन मिला। इसका मतलब है कि कांग्रेस खालिस्तानियों के साथ है। यह भारत की अखंडता पर हमला है। मेरा कहना है कि कार्रवाई होनी चाहिए।

बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर कहा- “कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या पार्टी खालिस्तान के विचार का समर्थन करती है, जिस विचार की वजह से 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन क्यों करती है? याकूब, अफजल, 26/11 के जिहादी और अब ‘के’ आतंकवादी?’’

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने चन्नी को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘आज चन्नी, जिनकी चवन्नी की हैसियत नहीं है, आतंकवादियों के समर्थन में बोल रहे हैं और उन्हें महिमामंडित कर रहे हैं। वह कनाडा से राष्ट्र-विरोधी तत्वों के इशारे पर काम कर रहे हैं। चन्नी ने लोकसभा में अपने भाषण में यह भी कहा कि हजारों किसानों को भाजपा द्वारा खालिस्तानी कहा जाता है, यह भी आपातकाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.