April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खेल संकुल बूंदी में राजीविका स्वयं सहायता समूह एवं आरसेटी की ओर से 4 दिवसीय तिरंगा मेला शुरू

खेल संकुल बूंदी में राजीविका स्वयं सहायता समूह एवं आरसेटी की ओर से 4 दिवसीय तिरंगा मेला शुरू

एनसीआई@बूंदी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल संकुल बूंदी में राजीविका स्वयं सहायता समूह व आरसेटी द्वारा तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए गए चार दिवसीय तिरंगा मेला के दूसरे दिन घर में बने शुद्ध खाद्य पदार्थों सहित घरेलू सामानों की खरीदारी में लोगों का रुझान देखा गया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगजीवन ने बताया कि मेले में हिंडोली, तालेडा, बून्दी, नैनवां एवं केशवरायपाटन के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेले में शुद्ध खाद्य मसाले, तेल, लकडी के खिलौने, नहाने के साबुन, वाशिंग पाउडर, पापड़, अचार, राखी, झाडू, फिनायल, वाइपर पौछा, मिट्टी के खिलौने ,पौधों के लिए वर्मीकम्पोस्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फेसपैक, बाजरा के लड्डू, चाय पत्ती, अगरबत्ती, लाख की चूड़ियां, बच्चो के कपडे, जूट बैग, चप्पल आदि उचित दरों पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि मेले में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित दर पर बैचा जा रहा है। इससे उनकी क्षमतावर्धन के साथ ही आजीविका संवर्धन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.