April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बड़ी सायबर ठगी, 3 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट और 3 दिन में ठग लिए करीब 26 लाख रुपए, कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को बताया था मुम्बई क्राइम ब्रांच का डीजी

राजस्थान के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बड़ी सायबर ठगी, 3 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट और 3 दिन में ठग लिए करीब 26 लाख रुपए, कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को बताया था मुम्बई क्राइम ब्रांच का डीजी

एनसीआई@जोधपुर

शहर के महामंदिर थाना इलाके के निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा‌ कर उसके अकाउंट से करीब ,लाख रुपए निकाल लिए। इसके लिए पहले उसे लगातार 3 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान इस युवक से सभी आवश्यक जानकारियां ले लीं। सायबर ठग ने इस वारदात को अंजाम देते समय खुद को मुम्बई क्राइम ब्रांच का डीजी बताया। धमकाया कि उसके नाम से मुम्बई से अवैध रूप से ईरान ड्रग भेजी जा रही है। कार्रवाई में सपोर्ट नहीं किया तो आधे घंटे में पुलिस आकर गिरफ्तार ‌कर‌ लेगी।

हालांकि युवक फोन करने वाले से कहता रहा कि वो पार्सल उसका नहीं है। इधर, ठगी के बाद आरोपियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कहा कि अपना अकाउंट ब्लॉक करा लो, वरना साइबर फ्रॉड हो सकता है।

ऐसे हुई ठगी की घटना

वहीं, जब इस‌ युवक को अपने साथ हुई इस बड़ी ठगी का पता चला तो पर उसने 26 अगस्त की शाम मामला दर्ज करवाया। महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि मामला फ्रॉड ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित देवड़ा (30) ने रिपोर्ट दी है। वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रक्षाबंधन के लिए 19 अगस्त को बेंगलुरु से घर जोधपुर आया हुआ था। उसी दिन सुबह 10 बजे उसके नम्बर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुम्बई क्राइम ब्रांच का डीजी बताते हुए कहा कि, उसके नाम से FEDEX पार्सल मुम्बई से ईरान भेजा जा रहा है। इसमें अवैध सामान है। पार्सल में पांच पासपोर्ट, 2 लेपटॉप, 3 क्रेडिट कार्ड और ड्रग है। अंकित ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सामान उसने नहीं भेजा है।

इसके बाद दोबारा कॉल आया और युवक को धमकाया कि अगर उसने कार्रवाई में उनकी मदद नहीं की तो उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। आरोपी बार-बार उसे कॉल करते रहे।इससे वह बुरी तरह घबरा गया। खुद को डीजी बताने वाले ने अंकित से इसी दौरान उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य निजी जानकारियां ले लीं। इसके 3 दिन बाद , 21 अगस्त को उसे पता चला कि उसके अकाउंट से 25 लाख 83 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।

मुम्बई में यूज हो रहा है आधार कार्ड

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता पृथ्वी देवड़ा ने बताया कि- राखी के दिन बेटे को ठगों ने कमरे में में जाने को कहा था और आधार नम्बर बता कर भरोसे में लिया। उसने कहा- हमें तफ्तीश करनी है तो आपको हमें सपोर्ट करना पड़ेगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आधे घंटे में आकर पुलिस आपको अरेस्ट कर लेगी।

मुम्बई में आपका आधार यूज लिया जा रहा है। आपको हम इससे बचाना चाहते हैं । इसके बाद उसे मुम्बई आने के लिए कहा गया। बच्चे ने कहा कि मुम्बई तो नहीं आ सकता है। इस पर उससे कहा गया कि नहीं आ सकते तो अब आपको डेढ़ से दो घंटे वीडियो कॉल पर रहना होगा। उसे इस दौरान डराया और धमकाया गया। इसके बाद संदिग्ध लेन-देन के नाम पर 6 महीने का स्टेटमेंट मंगवाया गया।

धमकाया- नौकर नहीं हूं लाइन पर बने रहो

पृथ्वी देवड़ा ने बताया कि सारी जानकारी देने के बाद बेटे ने कहा कि घर में फंक्शन है। अब मैं आपसे बाद में कनेक्ट हो पाऊंगा। तब सामने वाले कॉलर ने धमकाते हुए कहा- मैं ऐसा वैसा आदमी नहीं हूं। मैं क्राइम ब्रांच का डीज हूं। मैं नौकर नहीं हूं आपका, जो आपका इंतजार करूंगा। इसके बाद बेटा घबरा गया और उनके कहे अनुसार करता गया। ठगों ने निजी जानकारी मांगी और डर कर बेटा देता गया।

इसके बाद 21 तारीख को कॉल कर ठगों ने कहा कि आपके अकाउंट में रुपए सुरक्षित नहीं है, इसे तुरंत ब्लॉक करवा दो। पिता ने बताया कि बेटे ने आरोपियों की बात पर भरोसा कर अपना अकाउंट ब्लॉक भी करवा दिया। इसके बाद बैंक में बैलेंस चेक करने के लिए कॉल किया तो मालूम चला कि अकाउंट से 3 बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके जरिए पहली बार में 17 लाख रूपए, फिर 2 और 6 लाख निकाले गए। इस प्रकार कुल 25 लाख 83 हजार रुपए निकाल‌ लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.