April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तेज गति से आए ट्रक ने खड़ी हुई पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा पुलिसकर्मी और ट्रक ड्राइवर घायल

तेज गति से आए ट्रक ने खड़ी हुई पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा पुलिसकर्मी और ट्रक ड्राइवर घायल

एनसीआई@जयपुर

बस्सी इलाके में राजाधोक टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे एक ट्रक ने खड़ी हुई पुलिस वैन (PCR) को जोरदार टक्कर मार दी। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक हेड कॉस्टेबल और आरोपी ट्रक ड्राइवर घायल हैं।

अतर सिंह (फाइल फोटो)
अतर सिंह (फाइल फोटो)

हादसे में ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीसीआर के पीछे के हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ है। इसी के साथ बीते सात दिन में जयपुर जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है।

ढाबे पर खाना खाने के बाद वैन में लौट रहे थे 

बस्सी थाना अ​धिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया कि थाने की पीसीआर राजाधोक टोल प्लाजा पर खड़ी हुई थी। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर (55) सिंह की ड्यूटी थी। अतर सिंह पीसीआर के ड्राइवर थे। दोनों रात में टोल के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पीसीआर की तरफ जा रहे थे।

हेड कॉन्स्टेबल जीप में पहले ही बैठ चुका था। वहीं, जैसे ही अतर सिंह पीसीआर के पास पहुंचे जयपुर से भरतपुर की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने पीसीआर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक इतनी तेज स्पीड में था कि वहां खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी उसने टक्कर मार दी।

तीन साल से बस्सी थाने में थे तैनात

हादसे की सूचना मिलने पर बस्सी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया था। अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वह पिछले तीन साल से बस्सी थाने में तैनात थे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर रामकेश मीणा को बाहर निकाला और एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज बुधवार सुबह कॉन्स्टेबल अंतर सिंह के शव का पोस्टमाॅर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

सात दिन में दूसरा बड़ा हादसा

जयपुर जिले में सड़क हादसों में सात दिन में तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। इससे पहले 11 दिसम्बर को जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में एक टेक्सी कार घुस गई थी। वहां चौराहे पर तैनात एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान टेक्सी ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सुरेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, सीएम काफिले में शामिल चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सुरेन्द्र सिंह (फाइल फोटो)
सुरेन्द्र सिंह (फाइल फोटो)

इसके बाद 15 दिसम्बर को सीएम सिक्योरिटी के आईबी टीम में तैनात कॉन्स्टेबल रामस्वरूप (55) की बाइक को ओवर स्पीड ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। ये हादसा भांकरोटा थाने की कमला नेहरू नगर पुलिया पर हुआ था। वे रात में सवा नौ बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.