April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

प्रेमिका की हत्या कर फंदे से लटका प्रेमी, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, दोनों थे तलाकशुदा

प्रेमिका की हत्या कर फंदे से लटका प्रेमी, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, दोनों थे तलाकशुदा

एनसीआई@हनुमानगढ़

संगरिया थाना क्षेत्र के ढाबां गांव में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती लिव इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगाकर जान दे दी।

संगरिया सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह (50) अपने घर में सुमन (25) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सुबह 8 बजे तक दोनों जब घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी ने उसके घर पर जाकर देखा। वहां फर्श पर सुमन का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था, वहीं, राजू सिंह फंदे से लटका हुआ था।

 

सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह की 15 साल पहले शादी हुई थी। बाद में पत्नी से मनमुटाव होने के बाद उसने तलाक दे दिया था। राजू सिंह का पहली पत्नी से एक पुत्र है, जो पत्नी से तलाक के बाद से ननिहाल में ही रहता है।

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ आई 

सीओ करण सिंह ने बताया कि सुमन की 10 साल पहले भगतपुरा निवासी कर्मजीत सिंह से शादी हुई थी। उसके दो लड़के हैं। बाद में सुमन अपने पति को छोड़कर राजू सिंह के पास रहने के लिए आ गई। सुमन गर्भवती भी थी।

मौके से जुटाए साक्ष्य 

सीओ करण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के शवों को संगरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.