April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तालेड़ा की डॉ.अभिलाषा गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अलंकरण समारोह में किया गया सम्मानित

तालेड़ा की डॉ.अभिलाषा गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अलंकरण समारोह में किया गया सम्मानित

एनसीआई@बूंदी

बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में गुरुवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वितीय अलंकरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर बूंदी जिले के तालेड़ा की निवासी डॉ. अभिलाषा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।‌ कार्यक्रम में अभिलाषा की जगह उनके पिता एडवोकेट हरीश गुप्ता ने यह सम्मान प्राप्त किया।

समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर (छत्तीसगढ़) के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। इन्होंने ही यह सम्मान प्रदान किया। गौरतलब है कि इस सम्मान के लिए राजस्थान से दो विभूतियों को ही चुना गया था। इनमें एक अभिलाषा गुप्ता है। इस अलंकरण समारोह के दौरान अभिलाषा‌ बनस्थली विद्यापीठ की ओर से भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय तत्वावधान में भोपाल में आयोजित सेमिनार में भाग लेने गई हुईं थीं। इसी कारण उनके पिता एडवोकेट हरीश गुप्ता ने यह सम्मान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.