पीएम मोदी को पटना हाईकोर्ट से मिला जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा, कांग्रेस को लगा उतना ही बड़ा झटका
• पीएम मोदी की मां का AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं, पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को दिया आदेश, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा।
• बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के इस वीडियो को पीएम मोदी की मां का अपमान बताते हुए कड़ी आलोचना की थी
• पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम को पत्र लिखकर एआई वीडियो के दुरुपयोग को रोकने और तकनीक के नियमन पर जोर दिया था
एनसीआई@पटना
बिहार चुनाव से पहले पटना हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस के उस एआई वीडियो, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मांग को दिखाया गया था, को हटाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर एक एआई वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में दिखाया गया था कि पीएम मोदी की मां उनके सपनों में आती हैं और उनसे बात करती हैं। कांग्रेस के इस वीडियो पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
बीजेपी ने साधा था निशाना
कांग्रेस के इस एआई वीडियो पर बीजेपी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को लेकर कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों’ कांग्रेस बन गई है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है। कांग्रेस के नेताओं को इस वीडियो के लिए माफी मांगनी चाहिए।
टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर पीएम को लिखा था पत्र
पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो बनाने के मामले को लेकर पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम मोदी एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने ऐसे वीडियो पर आपत्ति जताते हुए टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल को लेकर कोई नियम कानून जरूर बनाए जाने चाहिएं। ऐसे वीडियो में जिस तरह का संवाद इस्तेमाल किया जा रहा है वो हमारे भारत में कभी नहीं होता है। हम लोग इस वीडियो में दिखाए गए संवाद से पीड़ित हैं। इसलिए हमने ये पत्र लिखा है।
पहले भी पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर हुआ है विवाद
पिछले महीने जब राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे थे तो उस दौरान दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने भी कांग्रेस और राजद पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद भी मेरी मां को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियां दी गईं। यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाली बात है।
