एनसीआई@नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जुलाई महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की गई है तो वहीं डीजल का दाम 3 रुपए प्रति लीटर कम हो गया है। ये कटौती नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने की है। नायरा एनर्जी के राजस्थान में 900 से अधिक पेट्रोल पम्प संचालित हैं। कम्पनी देशभर में अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ा रही है। अभी 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पम्पों के साथ यह भारत का सबसे बड़ा निजी फ्यूल रिटेलर नेटवर्क बन गई है।नई कीमतें आज बुधवार 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं।
बीते दो साल से ज्यादा समय में ये पहली बार है कि किसी भी कम्पनी द्वारा रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता है, क्योंकि युद्ध थमने के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट आई है।
7000 पेट्रोल पम्पों पर सस्ता पेट्रोल-डीजल
Nayara Energy रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कम्पनी है। इसने हाल ही भारत में अपने पेट्रोल पम्पों की संख्या 7 हजार के पार पहुंचाई है। इसके साथ ही ये प्राइवेट सेक्टर की देश की सबसे बड़ी पेट्रोल-डीजल रिटेल सेलर के रूप में उभरी है। तेल की कीमतों पर बीते कुछ समय में महंगाई की मार से इस कम्पनी ने अब अपने देशव्यापी नेटवर्क पर पेट्रोल प्राइस में 5 रुपए और डीजल प्राइस में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती का तोहफा दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पम्पों पर Petrol-Diesel Price अलग-अलग हो सकती हैं, जो लोकल टेक्स जैसे वेल्यू-एडेड टेक्स (VAT) पर निर्भर करती हैं।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने अपनी कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), जो मिलकर भारत के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल-पम्पों में से 90 फीसदी से ज्यादा का संचालन करती हैं, इन पर फ्यूल प्राइस यथावत बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में, IOC आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपएनप्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
जितनी बढ़ोतरी, उतनी ही की कटौती
गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) से पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के बीच इंटरनेशनल ऑयल प्राइस में तेज उछाल देखने को मिला था। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करने के मामले में पहली फ्यूल रिटेलर्स में नायरा एनर्जी भी शामिल थी। बीते 26 मार्च को कम्पनी ने अपने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपअ प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब इतनी ही कटौती भी की है।
