April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोदी ने की गहलोत की तारीफ, वसुंधरा राजे के शपथ ग्रहण समारोह में लगाया था गले

मोदी ने की गहलोत की तारीफ, वसुंधरा राजे के शपथ ग्रहण समारोह में लगाया था गले

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के चार मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोस्ती का हवाला देते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इसके सियासी हलकों में कई बड़े क्या लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार गहलोत की प्रशंसा कर चुके हैं। कोरोना काल में उन्होंने गहलोत के फैसलों की खुलकर तारीफ की थी। वहीं गुरुवार को मोदी ने कहा- अशोकजी को जो मुझ पर भरोसा है, उसी के कारण उन्होंने दिल खोलकर बहुत सी बातें रखी हैंं। यह दोस्ती, यह विश्वास, यह भरोसा, यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सार्वज​निक मौकों पर मोदी और गहलोत एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते देखे गए हैं। मोदी और गहलोत के बीच मुख्यमंत्री रहने के दौरान से अच्छे रिश्ते हैं। सियासी तौर पर वे यूं तो एक दूसरे पर जमकर हमले करते हैं। गुजरात कांग्रेस का प्रभारी रहने के दौरान भी गहलोत ने मोदी की खूब आलोचना की थी।

दूसरी ओर वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनीं। 13 दिसम्बर 2013 को उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत भी शामिल हुए थे। नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने गहलोत को ​गर्मजोशी से गले लगाया था। उनके इस अंदाज की खूब चर्चा हुई थी।

इसी प्रकार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत ने फरवरी 2019 में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। दोनों के बीच गर्मजोशी का यह मौका चर्चा में रहा था। गहलोत फरवरी 2019 में पीएम मोदी से मिलने गए थे। तब भी मोदी जिस गर्मजोशी से उनकी अगवानी की उसकी भी चर्चा रही थी। इस मुलाकात में गहलोत का हाथ पीएम की पीठ पर था। प्रधानमंत्री और किसी मुख्यमंत्री के बीच इस तरह का खुला व्यवहार असामान्य बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.