April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रिश्तेदार को देखने अस्पताल आती थी नाबालिग, नर्सिंगकर्मी को दे बैठी दिल, फिर वह रोज करता रहा रेप

रिश्तेदार को देखने अस्पताल आती थी नाबालिग, नर्सिंगकर्मी को दे बैठी दिल, फिर वह रोज करता रहा रेप

एनसीआई@जयपुर

राजधानी जयपुर से एक बार फिर नाबालिग से हैवानियत की हद पार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग प्रताप नगर स्थित एक अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने जाती थी। इसी दौरान नर्सिंगकर्मी से दोस्ती हो गई। एक दिन मिलने के बहाने बुला कर नर्सिंगकर्मी ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का भी झांसा दिया। तकरीबन दो साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद अब पीड़िता ने परेशान होकर  प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार मुरलीपुरा स्कीम निवासी 18 वर्षीय एक बालिका ने यह मामला दर्ज करवाया है। युवती ने रिपोर्ट में बताया है कि साल 2020 में वह 16 साल की थी और स्कूल में पढ़ाई करती थी। रिश्तेदार के इलाज के लिए वह प्रताप नगर इलाके में स्थित हॉस्पिटल आया जाया करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती नर्सिंगकर्मी अजय कुमार से हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा भी किया।

आरोपी पिछले 2 साल से शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरक सम्बन्ध बनाता रहा। बालिग होने पर जब उसने अजय कुमार पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.