May 2, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, मकान मालिक ने बुला ली पुलिस, घंटों हुआ जबरदस्त हंगामा

कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, मकान मालिक ने बुला ली पुलिस, घंटों हुआ जबरदस्त हंगामा

एनसीआई@होशियारपुर

पंजाब के होशियारपुर में थाना प्रभारी किराए के मकान में एक लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहा था। मकान मालिक को इस बात का पता चला तो उसने दोनों को अंदर बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को साथ ले गई। इस दौरान वहां कई घंटे तक जबरदस्त हंगामा हुआ। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा।

दरअसल, फौजी राजिंदर सिंह ने इलाके के थाना प्रभारी को अपना मकान किराए पर दे रखा था। राजिंदर सिंह जब छुट्टी पर घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला अंदर से लगा हुआ है। काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद राजिंदर को शक हुआ तो उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को इकठ्ठा किया।

आरोप है कि इसी बीच थाना प्रभारी ने घर से निकलकर मकान मालिक को धमकी दी, रौब दिखाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी के साथ एक लड़की भी थी। इस पर मकान मालिक ने थाना प्रभारी व उसके साथ मौजूद लड़की को अंदर बंद कर दिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची। करीब तीन घंटे तक गहमागहमी के बाद वह थाना प्रभारी व लड़की को छुड़ा ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.