स्वतंत्रता सेनानी ओझा की जीवनी से प्रेरणा लेने की बताई आवश्यकता, गरीबों को कराया भोजन
एनसीआई@बूंदी
स्वतंत्रता सेनानी कुंज बिहारी लाल ओझा का पुण्यतिथि समारोह आज शनिवार सुबह खोजागेट गणेश मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिवारजनों व अन्य गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी ओझा की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया।

इसके बाद ओझा की जीवनी पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। गुलामी के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ रही उनकी जांबाजी की तारीफ की गई। आज के जमाने में युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई गई। इसके बाद मंदिर में आए बड़ी संख्या में गरीबों-असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया।

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी ओझा के पुत्र रवि ओझा व भतीजे राजीव सक्सेना के अलावा मंदिर समिति के प्रमुख ध्रुव व्यास,व्यवसाई रज्जू भैया, कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।
