April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रेडियो की जादुई आवाज रहे अमीन सयानी का निधन, मुम्बई में ली आखिरी सांस

रेडियो की जादुई आवाज रहे अमीन सयानी का निधन, मुम्बई में ली आखिरी सांस

रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एनसीआई@मुम्बई

एंटरटेनमेंट की दुनिया में सन्नाटा छा गया है। भारी शोक की लहर है। दरअसल, रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कन्फर्म किया है।

हार्ट अटेक से हुआ निधन

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सयानी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटेक आया था। इस पर उन्हें तुरंत एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया।

कल दी जाएगी अंतिम विदाई

अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल यानी 22 फरवरी को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुम्बई आने वाले हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन के लिए जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की जाएगी।

रेडियो की दुनिया के बादशाह थे अमीन सयानी

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसम्बर 1932 में मुम्बई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था।‌अमीन सयानी रेडियो प्रजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुम्बई से की थी।‌ उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था।‌ उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्मों में बने अनाउंसर

सयानी कई फिल्मों में भी रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखे, जिनमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी मूवीज शामिल हैं। अमीन सयानी ने करीब 50 हजार से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयस ओवर किए थे।‌ करीब 19‌ हजार जिंगल्स में आवाज देने‌ के लिए भी अमीन सयानी जाने जाते थे, इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

इन अवॉर्ड से हुए सम्मानित

रेडियो की दुनिया में अपने योगदान के लिए अमीन सयानी को कई बड़े और प्रेस्टीजियस अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।‌ उनमें से कुछ हैं-

• लिविंग लीजेंड अवॉर्ड (2006)

• गोल्ड मेडल (1991) – इंडियन सोसाइटी ऑफ एटवरटाइजमेंट की तरफ से

• पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (1992) – लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स

• Kaan Hall of Fame Award (2003) – रेडियो मिर्ची की तरफ से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.