April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तम्बाकू कारोबारी के घर छापे में मिली बेशुमार दौलत, ढाई करोड़ की चमचमाती डायमंड रोलेक्स सहित पांच महंगी घड़ियां, 7 करोड़ रुपए की ज्वेलरी व कैश शामिल

तम्बाकू कारोबारी के घर छापे में मिली बेशुमार दौलत, ढाई करोड़ की चमचमाती डायमंड रोलेक्स सहित पांच महंगी घड़ियां, 7 करोड़ रुपए की ज्वेलरी व कैश शामिल

बंशीधर तम्बाकू ग्रुप कम्पनी के मालिक केके मिश्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड तीसरे दिन ‍शनिवार को भी जारी है। ग्रुप के प्रमुख केके मिश्रा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की पांच लग्जरी घड़ियां मिलीं, इनमें करीब 2.5 करोड़ रुपए की एक डायमंड स्टेडिड घड़ी भी शामिल है। कुल पांच घड़ियां इनकम टेक्स विभाग की टीम को मिली हैं। इनकी वेल्यूएशन के लिए वैल्यूअर को बुलाया गया है।

एनसीआई@कानपुर

बंशीधर तम्बाकू ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई आज शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली आवास पर आयकर विभाग की टीम कम्पनी के मालिक केके मिश्रा से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अपनी खराब सेहत का हवाला देकर केके मिश्रा अधिकारियों के सवालों के जवाब देने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरे दिन की छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों को बंशीधर तम्बाकू ग्रुप के प्रमुख केके मिश्रा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की लग्जरी घड़ियां मिलीं, जिसमें करीब 2.5 करोड़ रुपए की एक डायमंड स्टेडिड घड़ी भी शामिल है। कुल पांच महंगी घड़ियां इनकम टेक्स विभाग को मिली है, जिनकी वेल्यूएशन के लिए वेल्यूअर को बुलाया गया है, जिसकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी।

कहां से आईं महंगी गाड़ियां?

इनकम टेक्स के अधिकारियों ने कम्पनी के मालिक से पूछताछ में यह सवाल भी किया कि अगर कम्पनी का टर्नओवर 20-25 करोड़ ही है तो फिर 60-70 करोड़ रुपए से अधिक की गाड़ियां उनके घर में कहां से आईं?

बड़े पान मसाला ग्रुप पर कार्रवाई की तैयारी

बंशीधर टोबैको लिमिटेड कम्पनी ने बिना किसी दस्तावेज के एक बड़े पान मसाला ग्रुप को माल बेचा, यानी बिना किसी कागजी प्रक्रिया को पूरा किए पान मसाला ग्रुप ने इस कम्पनी से माल लिया। इसके आधार पर आयकर विभाग उस बड़े पान मसाला ग्रुप पर एक्शन की तैयारी में है, जो इस कम्पनी से माल खरीद रहा था।

करोड़ों रुपए कैश और ज्वेलरी जप्त

फिलहाल अभी तक की कार्रवाई में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा 4.30 करोड़ रुपए और करीब तीन करोड़ रुपए के आभूषण जप्त किए जा चुके हैं। साथ ही महंगी गाड़ियों की खरीद की भी जांच चल रही है।

अन्य ठिकानों पर भी चल रही है कार्रवाई

इसके साथ ही कारोबारी के गुजरात वाले घर पर, गुजरात के उंझा स्थित फेक्ट्री पर, गुंटूर में जिस कम्पनी से बंशीधर कम्पनी माल खरीदती है, वहां भी लगातार आयकर विभाग की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.