April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी की नाबालिग बालिका से जयपुर के रोडवेज बस स्टेंड में दुष्कर्म करने के आरोपी कंडक्टर व उसके रिश्तेदार को बापर्दा गिरफ्तार किया

बूंदी की नाबालिग बालिका से जयपुर के रोडवेज बस स्टेंड में दुष्कर्म करने के आरोपी कंडक्टर व उसके रिश्तेदार को बापर्दा गिरफ्तार किया

एनसीआई@बूंदी

बूंदी पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका से रोडवेज बस स्‍टेंड सिंधी केम्‍प, जयपुर में दुष्कर्म करने वाले दो अभिुयक्‍तों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। यह केस पॉक्सो एक्ट में दर्ज है। एसपी बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में वृताधिकारी बूंदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

मामले के अनुसार 11 अगस्त को फरियादी ने थाना सदर बूंदी में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि आज सुबह साढ़े सात बजे उसकी बेटी घर से स्कूल पढने के लिए गई थी। मगर वह दोपहर 1 बजे छुट्टी होने के बाद घर पर नहीं आई। इस पर स्कूल में जाकर उसकी तलाश की, मगर वह नहीं मिली। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बेटी को बरामद करने की फरियाद की गई थी। इस पर सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

इस मामले में एसपी बूंदी मीणा ने अधिकारियों को प्रभावी करने के निर्देश दिए। इस पर एएसपी बूंदी उमा शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 21 अगस्त को आरोपी मानवेन्द्र सिंह तोमर (23) पुत्र बृजमोहन सिंह तोमर, निवासी राजपुरा, पोस्ट सरावन, तहसील माधोगढ़ रूपापुर, जिला जालोन, उत्तर प्रदेश, हाल केन्द्रीय विद्यालय पुराना माटूंदा रोड, गांधीग्राम, थाना सदर जिला बूंदी को गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जप्‍त कर लिया। अनुसंधान के दौरान पीड़िता ने जयपुर में भी घटना कारित होना बताया। इस सम्‍बंध में डीएसपी बूंदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी आसूचनाओ का गहन विश्लेषण किया। साथ ही संदिग्‍ध व्‍यक्‍ति/स्‍थानों की तलाश की गई । काफी प्रयासों के बाद नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रोडवेज बस कंडक्टर व उसके रिश्तेदार को डिटेन किया। बाद में अनुसंधान कर आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में आगे अनुसंधान जारी है।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में डीएसपी बूंदी अरुण कुमार, एएसआई रोशनलाल व अशोक कुमार सदर थाना, कॉन्स्टेबल रघुवीर व जोधराज सदर थाना तथा कॉन्स्टेबल रितू वृत कार्यालय बूंदी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.