April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तालेड़ा न्यायालय में पेश हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेसी नेताओं के द्वारा काफिले पर हमले के आरोप का मामला, तीन साल पहले कांग्रेस सरकार के समय का है मामला

तालेड़ा न्यायालय में पेश हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेसी नेताओं के द्वारा काफिले पर हमले के आरोप का मामला, तीन साल पहले कांग्रेस सरकार के समय का है मामला

एनसीआई@बूंदी

हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को तालेड़ा न्यायालय में पेश हुए। यह पेशी वर्ष 2022 में हुए उस बहुचर्चित मामले से जुड़ी थी, जिसमें तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में पूनिया के काफिले पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा हमला करने का आरोप लगाया गया था।

न्यायालय में पूनिया के साथ उनके गनमैन रामरतन कड़वा और निजी सहायक दीप सामोता गवाह के रूप में मौजूद रहे। इनके बयान दर्ज किए गए। पूनिया की ओर से एडवोकेट अनिल जैन, नंद सिंह सोलंकी, महावीर बैरागी और पंकज पांचाल ने वकालतनामा पेश किया। इस दौरान अदालत परिसर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घटना का फाइल फोटो
घटना का फाइल फोटो

कांग्रेस नेताओं पर गम्भीर आरोप

एडवोकेट अनिल जैन ने बताया कि फरवरी 2022 में जब डॉ. सतीश पूनिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे, तब वे कोटा से जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में कांग्रेस नेताओं राजेन्द्र सांखला, आशु मीणा और इंद्रराज मीणा सहित अन्य ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इस घटना ने उस समय राजस्थान की राजनीति में बवाल पैदा कर दिया था। भाजपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया था। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपी नेताओं को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर तालेड़ा थाने के बाहर पड़ाव डाल दिया था। उसके बाद मामला तालेड़ा थाने में दर्ज हुआ और अब इसकी सुनवाई अदालत में चल रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, कांग्रेस पर सीधा वार

न्यायालय में पेशी के बाद पूनिया ने तालेड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता अनिल जैन की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में पूनिया ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास कर रही है। कांग्रेस जनता को गुमराह करने में असफल हो रही है और धीरे-धीरे राजस्थान से उसका सफाया तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण, दिया पर्यावरण का संदेश

अपने तालेड़ा प्रवास के दौरान पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर तहसील परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूनिया ने कहा कि पौधरोपण जीवन का आधार है। मोदीजी का जन्मदिवस समाज हित के कार्यों को समर्पित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.