एनसीआई@बूंदी
शिक्षा विभाग की 70 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री मर्यादा विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, भारत नगर के तत्वावधान में हुआ। इसका शुभारम्भ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रहलाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक लोकेश सुखवाल ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जूडो-कराटे प्रतियोगिता का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि इससे खेल के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में आत्मरक्षा का गुण भी विकसित होता है। यह वर्तमान समय में अति आवश्यक है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह वर्धन किया। अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद शर्मा ने जूडो कराटे और मार्शल आर्ट का महत्व बताया।
हनुमान जी के प्रेरक प्रसंग से बढ़ाया उत्साह
प्राइवेट वेलफेयर सोसाइटी जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि महेश कुमार शर्मा ने हनुमान जी के प्रेरक प्रसंग से छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। लोकेश सुखवाल और जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद शर्मा ने सभी खेल प्रतिभागियों को शपथ दिलवा कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मुजीबुर्रहमान, सोनू हाड़ा, नीलमवती, ममता भारद्वाज, रामदयाल शर्मा, हरिओम गोचर, लोकेश कुमार, अमरेंद्र पाल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, अंजली शर्मा, दलाधिपति टीम प्रभारी व स्थानीय विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
