एनसीआई@बूंदी एनसीआई
गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को केन्द्र सरकार की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी लाम्बाखोह का निरीक्षण किया।
इस दौरान संस्था के 4 डिपार्मेंट का गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ. ओपी समार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस एसेसमेंट में जो संस्था 70% अंक प्राप्त कर लेती है, उसे आगामी 3 साल तक इंसेटिव मिलते हैं। इसमें 25 % स्टाफ इंसेंटिव तथा 75 % संस्थान का कायाकल्प करने में काम आता है।
इस केन्द्रीय टीम में डॉ. रविंद्र नाथ बंसल व डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन शामिल थे। इस टीम ने बारीकी से 4 डिपार्टमेंट चेक किए। साथ ही मरीजों से बात भी की। निःशुल्क दवा , जांच योजना, एएनसी सर्विसेज व टीकाकरण की जांच की। आउटरीच सर्विसेज, कम्युनिकेबल व नॉन कम्युनिकेबल डिपार्मेंट चेक किए। इसकी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर, जिला स्तरीय क्वालिटी टीम में शामिल शोभित गहलोत, जितेंद्र असोलिया, श्याम लाल सोनी एवं समस्त पीएचसी स्टाफ ने निरीक्षण में सहयोग किया।
