April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आंदोलनरत कोविड सहायकों के सम्बन्ध में कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा यह महत्वपूर्ण ज्ञापन

आंदोलनरत कोविड सहायकों के सम्बन्ध में कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा यह महत्वपूर्ण ज्ञापन

एनसीआई@बूंदी

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) बून्दी ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर कोविड स्वास्थ्य सहायकों को पुनः नियुक्ति देने की मांग की है। इस ज्ञापन में कोरोना काल में दी गई उनकी सेवाओं का जिक्र किया गया है।

इस ज्ञापन में कहा गया है कि संक्रमण काल के दौरान राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा के आधार पर कार्यरत कोविड सहायकों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर पूरी तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया। अल्प मानदेय मिलने के बावजूद भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्य कर वैश्विक महामारी के नियंत्रण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे नकारा नहीं जा सकता।

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि राज्य सरकार ने इन कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाओं को महामारी के दौरान तो लिया, मगर हालात सामान्य होते ही अन्याय पूर्ण तरीके से 31 मार्च 2022 को इनकी सेवा समाप्त कर दी गई। तभी से राज्य के हजारों महिला पुरुष कोविड स्वास्थ्य सहायक अपनी पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर गांधीवादी तरीके से आंदोलनरत हैं। मगर इनकी वाजिब मांगों का हल नहीं निकल रहा है।

कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि सरकार कोविड स्वास्थ्य सहायकों से संवाद कायम कर, वार्ता कर इनकी मांगों का समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.