होलिका की आग में गिरा व्यक्ति, हालत गम्भीर
एनसीआई@चित्तौड़गढ़
जिले के कपासन गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति को होलिका दहन की आग से खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया। आग के बीच में लगे डंडे को गिराने के लिए घुसा आदमी उसकी चपेट में आ गया।
इस घटना के सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि वह आग के बीचों बीच खड़ा है। जब उसके कपड़ों में आग लग गई तो आराम से टहलता हुआ बाहर निकल आया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने बताया कि उसका शरीर 50 फीसदी जला है। वह कमर के नीचे ज्यादा झुलसा है।
Breaking News –
पुष्कर: 1.25 लाख दीयों से जगमगाए पुष्कर के 52 घाट, रेतीले धोरों में कल होगी होली, डीजे की धुन पर
घटना का वीडियो वायरल
कपासन गांव में सोमवार देर रात होली जलाई जा रही थी। लोग मस्ती कर रहे थे और एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। इसी बीच गांव का ही बालू कुम्हार (45) होलिका दहन की आग के बीच में लगे डंडे को गिराने के लिए उस पर चढ़ गया। तेज आंच की वजह से वह डंडे से नीचे गिरा और आग की चपेट में आ गया।
मौके पर मौजूद उसकी पत्नी और बेटी चीखने लगीं तो गांव के लोग उसकी ओर बचाने दौड़े। तभी बालू खुद आग से बाहर आ गया। उस वक्त उसके पूरे कपड़ों में आग लगी हुई थी। गांव के ही युवक बालू को जिला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ लेकर गए। वहां से उसे उदयपुर के जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बालू के दोनों हाथ, पीठ और पैर बुरी तरह झुलसे गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आग में बालू 50 प्रतिशत तक झुलस गया। उसके कमर से नीचे का हिस्सा ज्यादा जला है।

खेती करने के साथ मटकियां बनाता है
आग में झुलसा बालू खेती के साथ मिट्टी की मटकी बनाने का भी काम करता है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। बालू की तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी ललिता की शादी हो चुकी है। दूसरे नम्बर की अणछाई (16) और सबसे छोटी बेटी निराशा (12) दोनों ही 8th क्लास में पढ़ती हैं। बालू दो बहनों का इकलौता भाई है।
