April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कूली छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, फोटो और वीडियो शेयर करने की दी धमकी, गिरफ्तार

स्कूली छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, फोटो और वीडियो शेयर करने की दी धमकी, गिरफ्तार

एनसीआई@झालावाड़

जिले के असनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कूली छात्रा को डरा धमकाकर रेप करने के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने 9 मार्च को उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 9 मार्च को पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट में बताया था कि 6-7 साल से राकेश राठौर को जानती हूं। करीब साढ़े चार साल पहले से राकेश राठौर स्कूल जाते समय मेरा पीछा करता था। मेरे से जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता था। मैं उससे बात नहीं करती थी, फिर भी मेरे पीछे आता रहता था। वह मुझे जान से मारने की धमकी देता था। मैं डर के मारे राकेश की बात मानने लगी।

करीब 4 साल पहले राकेश मुझे असनावर से बहला फुसला कर झालरापाटन की एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद से राकेश मुझे धमकाने लगा था कि मैंने तेरे फोटो और वीडियो बना रखे हैं। तू मेरे कहने पर पाटन नहीं आई तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। मेरे को वायरल करने की धमकियां देकर झालरापाटन बुलाता था। चार साल से मेरे को झालरापाटन बुलाकर मेरे साथ होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.