April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ग्राम प्रतिहारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी पहले ही ले चुका था 10 हजार रुपए, वह भी धरा गया

ग्राम प्रतिहारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी पहले ही ले चुका था 10 हजार रुपए, वह भी धरा गया

एनसीआई@जयपुर/बूंदी

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बूंदी इकाई द्वारा आज गुरुवार को कार्रवाई करते हुए धनेश्वर हल्का के पटवारी रामकुमार गुर्जर, अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा एवं ग्राम प्रतिहारी पटवार हल्का गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की बूंदी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी
गई थी कि भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में रामकुमार गुर्जर पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर, अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा एवं गोबरीलाल ढोली ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का गोपालपुरा द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर आज पुलिस निरीक्षक हरीश भारती ने मय टीम ट्रेप की कार्रवाई की। इसमें गोबरीलाल ढोली पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा, जिला बूंदी हाल ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का गोपालपुरा को परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी रामकुमार गुर्जर पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम
फूसपुरा पोस्ट धोर, तहसील बसेड़ी, जिला धौलपुर हाल निवासी प्लॉट नम्बर जे-14, पार्वतीपुरम, कुन्हाड़ी, कोटा शहर हाल पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर, अतिरिक्त चार्ज
गोपालपुरा को भी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी रामकुमार गुर्जर द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण
दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री
हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं वॉट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर 24 घंटे सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। गौरतलब है कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.