April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

समाजसेवी ने इस तरह अपना जन्मदिन मना कर दिया दूसरों को भी बड़ा संदेश

समाजसेवी ने इस तरह अपना जन्मदिन मना कर दिया दूसरों को भी बड़ा संदेश

एनसीआई@कोटा

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गौड़ ने अपना जन्मदिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरधनपुरा के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ टाई-बेल्ट भेंट कर मनाया। इससे इन बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही ये सजे-संवरे भी नजर आने लगे।

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गौड़ ने बताया कि वह वर्ष 2016 से गौरधनपुरा के इस सरकारी स्कूल के बच्चों को टाई-बेल्ट और पहचान पत्र (आई डी कार्ड) भेंट करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर इस स्कूल के बच्चों को भी स्मार्ट लुक देकर उनमें खुद के प्रति आत्मविश्वास को और बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने इस सरकारी स्कूल के 236 बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ टाई-बेल्ट भी दी। गौड़ इस पर कहते हैं कि दूसरों को खुशियां देने से ही खुद की खुशियां भी बढ़ती हैं।

इस अवसर पर शाला प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा सहित शिक्षक हैदर अली, विवेक गुप्ता, दीपा जैन, जावेद, समाज सेवी नरेश सुमन, गौरी गौड़़ व सूरज भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.