April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

घुमाव पर बैलेंस बिगड़ने से ट्रेक्टर नहर में गिरा, किसान की मौत, मंडी से माल बेचकर गांव लौट रहा था

घुमाव पर बैलेंस बिगड़ने से ट्रेक्टर नहर में गिरा, किसान की मौत, मंडी से माल बेचकर गांव लौट रहा था

एनसीआई@कोटा

जिले कैथून थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर सहित नहर में गिर जाने से घायल हुए किसान की मौत हो गई। मृतक धनराज गुर्जर (45) लाडपुर निवासी था। वह सोमवार रात को कोटा की भामाशाह मंडी में माल बेचकर वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रेक्टर के बेकाबू हो जाने से ट्रेक्टर ट्रॉली सहित नहर में गिर गया। इससे अंदरूनी चोट लगने से उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

धनराज के चचेरे भाई धनपाल ने बताया कि धनराज 8 अप्रेल को भामाशाह मंडी में गेहूं बेचने आया था। ट्रेक्टर ट्रॉली में 60-70 बोरी गेहूं था। उसे मंडी में खाली करके वह वापस गांव लौट रहा था। रात एक बजे करीब नगपुरा के पास पुलिया पर ट्रेक्टर बेकाबू हो गया। इससे ट्रेक्टर ट्रॉली नहर में जाकर पलट गई। हादसे में धनराज के सिर के अलावा अन्य स्थानों पर अंदरूनी चोट लगी। उसका कोटा के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। धनराज परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं।

कैथून थाना एएसआई मोहन लाल ने बताया हादसे की सोमवार रात 3 बजे सूचना मिली थी। घायल धनराज की निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम करवा‌ कर परिजनों को सौंप दिया है। आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.