April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीएम बोले-लापरवाह व भ्रष्ट पुलिस अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराधियों का सफाया करना है, क्रिमिनल्स की मदद करने वालों पर गिरेगी गाज

सीएम बोले-लापरवाह व भ्रष्ट पुलिस अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराधियों का सफाया करना है, क्रिमिनल्स की मदद करने वालों पर गिरेगी गाज

अपराधियों का सफाया करना है, इसलिए लापरवाह व भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अपराधियों की मदद करने वालों पर भी गिरेगी गाज।

एनसीआई@जयपुर

सीएम भजनलाल शर्मा ने लापरवाह और भ्रष्ट पुलिस अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। गृह विभाग की रिव्यू बैठक में सीएम ने कहा-लापरवाही बरतने वाले और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसरों की लापरवाही से अपराधियों को बढ़ावा मिले, यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमें अपराधियों का सफाया करना है। राज्य के किसी भी क्षेत्र में आपराधिक घटना होने पर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों की पूरी तरह जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक व राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विशेष बातचीत हुई।

सीएम ने इस रिव्यू बैठक में संगठित गिरोह और अपराधियों की मदद करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेगी। सीएम ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पेपर लीक की जांच के लिए बनी एसआईटी के अब तक के काम को ठीक बताया।

खुद आगे बढ़कर एक्शन ले पुलिस

गृह विभाग की रिव्यू बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस को छोटे से छोटे अपराधों और अवैध गतिविधियों में खुद आगे बढ़कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा-पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि अवैध गतिविधियों पर खुद आगे बढ़कर एक्शन लें। छोटे-छोटे अपराधों पर कार्रवाई होगी तो बड़ी घटना को टाला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने 5 पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम होना चाहिए। पुलिस की अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई से देश में राज्य की पहचान अच्छी कानून व्यवस्था वाले प्रदेश की बनेगी। सरकार संगठित अपराध, भू-माफिया, बजरी माफिया, ड्रग तस्करों,नकल गिरोह का पूरी तरह सफाया करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.