April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ओम बिरला की पीएम मोदी से मुलाकात जारी, दोबारा लोकसभा अध्यक्ष बनने का अनुमान

ओम बिरला की पीएम मोदी से मुलाकात जारी, दोबारा लोकसभा अध्यक्ष बनने का अनुमान

एनसीआई@नई दिल्ली

कोटा-बूंदी सांसद एवं न्यू वर्तमान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। कई वरिष्ठ नेता वहां पर मौजूद हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे ही लगातार दोबारा अगले लोकसभा स्पीकर होंगे।लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन करने का आखिरी समय आज ही दोपहर 12:00 बजे है। कल इस पद का चुनाव होना है। यह बात भी सामने आई है कि विपक्ष डिप्टी लोक सभा स्पीकर के पद की मांग पर अड़ा हुआ है। एनडीए इस पर राजी नहीं हुआ है। इसके चलते लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों ही पदों पर चुनाव हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि गत बार भी जब ओम बिरला लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार घोषित किए गए थे, तब भी पहले उनकी पीएम मोदी के साथ बैठक हुई थी।

सदन का किया बेहतर संचालन

ओम बिरला ने लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए पिछले 5 साल में बीजेपी और सरकार के लिहाज से सदन का बेहतर संचालन किया। उनका संचालन इस लिहाज से भी ऐतिहासिक माना जाता है कि, उसमें कई रिकॉर्ड बने। सबसे अहम बात यह रही कि पहली बार सांसद बनने वालों को व महिला सांसदों को बोलने का सबसे ज्यादा मौका दिया। जीरो ऑवर्स को एक बार की जगह दो बार कर दिया। बिरला चाहते थे कि संसद सदस्य अधिक से अधिक अपनी बात को रख सकें। बिरला से पीएम मोदी की मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरण रिजेजू आदि वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। अब फैसला बाहर आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.