April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बेकाबू ट्रक की टक्कर से आरपीएस अधिकारी की कार गड्ढे में जा गिरी, ट्रक पलट गया, एक की मौत, तीन घायल

बेकाबू ट्रक की टक्कर से आरपीएस अधिकारी की कार गड्ढे में जा गिरी, ट्रक पलट गया, एक की मौत, तीन घायल

एनसीआई@कोटा

तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में गुरुवार रात 11 बजे करीब एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से आरपीएस अधिकारी की सरकारी कार गड्ढे में जा गिरी। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, अधिकारी, उनका गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए। कोटा अस्पताल में इलाज के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई।

तालेड़ा थाने के सीआई अजित बागडोलिया ने बताया कि बूंदी साइबर सेल के इंचार्ज आरपीएस अधिकारी अनिल जोशी रात 11 बजे करीब सरकारी कार से बूंदी से बल्लोप की तरफ जा रहे थे। इसमें ड्राइवर गणराज के अलावा गनमैन सत्येंद्र भी सवार था।

बल्लोप में शेखावाटी ढाबे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी, जबकि ट्रक पलट गया। इस हादसे ड्राइवर ट्रक के नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से कोटा हॉस्पिटल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर राकेश (30) निवासी बालापुरा थाना, कापरेन, बूंदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अधिकारी अनिल जोशी, ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इन्हें सामान्य चोटें आईं थीं।

भाई ने लगाया कार के रॉन्ग साइड से आने का आरोप

मृत ट्रक ड्राइवर राकेश के भाई शंकर लाल का कहना है कि राकेश ट्रक लेकर देवली से कोटा की तरफ जा रहा था। बल्लोप के पास सामने से रॉन्ग साइड से पुलिस की गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को बचाने के लिए राकेश ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे उसका बैलेंस बिगड़ जाने से ट्रक पलट गया। राकेश की दस साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

सीआई बागडोलिया ने बताया कि कार चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की धारा में मामला दर्ज कराया है। वहीं मृत ड्राइवर के भाई शंकर की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.